Pradhan Mantri Ujjwala Yojana – क्या आप पाना चाहते हैं फ्री सिलेंडर, जानिए इसका पूरा प्रोसेस

By Jitendra Jangid- दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाते हैं, जिनका उद्धेश्य इन लोगो की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक योजना हैं उज्ज्वला योजना एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

 

जिसका उद्देश्य उन परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराना है जो खाना पकाने के लिए पारंपरिक, प्रदूषणकारी तरीकों का उपयोग कर रहे हैं, आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी डिटेल्स

उज्ज्वला योजना: 

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक खाना पकाने के तरीकों पर निर्भरता को कम करना और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है।

उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को 603 रुपये का एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है, जिसमें से 300 रुपये सब्सिडी के रूप में उनके बैंक खातों में वापस कर दिए जाते हैं।