QR Pan Card Tips- QR कोड वाल पैन कार्ड आने से खराब जाएगा पुराना पैन कार्ड, जानिए पूरी डिटेल्स
- bySagar
- 18 Dec, 2024
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हमने आपको पहले भी कई बार बताया हैं कि भारतीयों के लिए विभिन्न दस्तावेज सरकारी कार्यों और गैरा सरकारी के लिए जरूरी हैं, जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि, ऐसे में बात करे पैन कार्ड की तो यह वित्तिय लेन देन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। यह बैंक खाते खोलने से लेकर आयकर रिटर्न दाखिल करने और यहाँ तक कि ऋण के लिए आवेदन करने तक, विभिन्न वित्तीय लेन-देन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाल ही में भारत सरकार ने पैन 2.0 परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य मौजूदा पैन कार्ड प्रणाली में सुधार करना है। यह अपडेट पैन कार्ड पर क्यूआर कोड की शुरूआत सहित कई सुधार लाने का वादा करता है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स
पैन 2.0 की मुख्य विशेषताएँ
नए पैन 2.0 प्रोजेक्ट के तहत, भारत सरकार एक नए डिज़ाइन के साथ पैन कार्ड जारी कर रही है जिसमें एक क्यूआर कोड शामिल है।

बढ़ी हुई सुरक्षा: क्यूआर कोड पैन कार्ड को और अधिक सुरक्षित बनाएगा, जिससे धोखाधड़ी का जोखिम कम होगा।
उपयोग में आसानी: आप अपने फोन से क्यूआर कोड को स्कैन करके पैन कार्डधारक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे हर जगह कार्ड को साथ ले जाने की ज़रूरत नहीं होगी।
डिजिटल एकीकरण: नए पैन कार्ड का इस्तेमाल विभिन्न लेन-देन के लिए डिजिटल रूप से किया जा सकता है, जिससे प्रक्रियाएँ और भी सरल हो जाएँगी और वित्तीय गतिविधियाँ और भी सुविधाजनक हो जाएँगी।

क्या पुराने पैन कार्ड बंद हो जाएँगे?
एक आम सवाल यह है कि क्या पैन 2.0 के आने से पुराने पैन कार्ड अप्रचलित हो जाएँगे। इसका जवाब है नहीं- पुराने पैन कार्ड अभी भी वैध रहेंगे। पैन 2.0 में बदलाव पूरा होने तक वे सभी कर-संबंधी और वित्तीय गतिविधियों के लिए काम करते रहेंगे।






