
सोमवार, 4 नवंबर, 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोटों को लेकर अपडेट दिया और बताया कि ₹2000 के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं, और इनमें से केवल ₹6,970 करोड़ मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं। RBI ने 19 मई, 2023 को ₹2000 के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर कुल ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट प्रचलन में थे। 31 अक्टूबर, 2024 तक यह राशि घटकर ₹6,970 करोड़ रह गई थी। RBI के बयान के अनुसार, इसका मतलब है कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद ₹2000 के 98.04 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं।
7 अक्टूबर 2023 तक लोग देशभर की बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा या बदल सकते थे। यह सुविधा RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।