सर्दियों में हार्ट अटैक के मरीजों को भूल कर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना जा सकती है जान

pc: newsnationtv

पिछले कुछ सालों में लोगों में हार्ट अटैक आने के मामले काफी बढ़ गए हैं। हार्ट अटैक आने पर समय पर इलाज ना हो तो मरीज की जान जा सकती है। सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामले और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसा रक्त के थक्के बनने, रक्त वाहिकाओं के ब्लॉक होने और संक्रमण के कारण हो सकता है। अगर आप भी दिल के मरीज हैं या जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो सर्दियों के मौसम इन टिप्स को जरूर अपनाएं...

भारी काम न करें

अगर आप दिल के मरीज है तो आपको सर्दियों के दौरान भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। साथ ही हेवी एक्सरसाइज भी ना करें। क्योंकि एक हेवी वर्कआउट से भी सांस फूल सकती है।

गर्म कपड़े पहनें

सर्दियों मेंशरीर को सही तरह से ढकना बेहद जरूरी है। अगर गर्म कपड़े ना पहने जाएं तो ठंड लगती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों के मौसम गर्म कपड़े पहनकर रखें।

प्रदूषण से बचें

सर्दियों के मौसम में तापमान गिरता है और वातावरण भी दूषित हो जाता है। जिसके कारण हमारे हेल्थ के संबंधित कई समस्याएं होने लगती हैं. प्रदूषित वातावरण में मौजूद कण शरीर में प्रवेश करने से अस्थमा और हार्ट हेल्थ की समस्या पैदा कर सकते हैं।