PC: Dr. Health Clinic
धूप में अधिक समय बिताने के कारण आजकल बहुत से लोगों में सन टैन की समस्या देखी जा रही है। टैनिंग से न केवल त्वचा की रंगत पर असर पड़ता है बल्कि पिगमेंटेशन और स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
सन टैन हटाने के लिए आप घर पर ही कुछ फेस पैक आजमा सकते हैं। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करने और निखार लाने के लिए अच्छा होता है। बेसन में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इससे सन टैन हटाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा नींबू के रस और शहद का मिश्रण चेहरे पर लगाने से काले धब्बे दूर होते हैं।
दो चम्मच ओट्स पाउडर और थोड़ी दही मिलाकर पैक बनाएं। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
एलोवेरा जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाने से सन टैन हटाने में मदद मिलती है।



