सीमा हैदर ने हलाला को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
- byVarsha
- 15 Apr, 2025
pc: upuklive
सीमा हैदर ने हाल ही में हलाला प्रथा को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान में इस प्रथा से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर ने हाल ही में हलाला प्रथा पर खुलकर बात की, जो उनके अनुसार पाकिस्तान में कुछ समुदायों में प्रचलित है। सीमा के अनुसार ये प्रथा महिलाओं के लिए कई बार अपमानजनक और दर्दनाक होती है।
हलाला क्या है?
हलाला एक ऐसी प्रथा है, जिसमें तलाक के बाद अगर पति-पत्नी फिर से साथ आना चाहें तो पहले महिला को किसी एक अन्यपुरुष से शादी करनी होती है और उसके बाद उससे तलाक लेकर अपने पहले पति से दोबारा शादी करनी होती है। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान में कुछ जगहों पर इस प्रथा का दुरुपयोग होता है।
महिलाओं पर प्रभाव
सीमा के अनुसार, हलाला जैसी प्रथा सिर्फ रस्म अदायगी के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल होती है। इस प्रथा के नाम पर महिलाओं की शादी उनके ही परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग तक से करवा दी जाती है और फिर महिलाओं का शोषण किया जाता है। ये प्रथा सामाजिक बहस का विषय है और महिलाओं के अधिकारों और उनकी गरिमा से भी जुड़ी है।
समाज और जागरूकता
सीमा का यह खुलासा हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हमारा समाज ऐसी प्रथाओं को समझने और सुधारने के लिए तैयार है?






