Sexual Health: पेशाब के दौरान पेनिस से निकलता है वीर्य, क्या इससे सेक्स लाइफ पर असर पड़ेगा? जानें

pc: navbharattimes

कुछ पुरुष जब टॉयलेट जाते हैं और टॉयलेट के दौरान कब्ज या किसी दूसरी वजह से उन्हें प्रेशर लगाना पड़ता है। इस दौरान कई बार उनके प्राइवेट पार्ट से भी स्त्राव होता है। कई लोग इसे स्पर्म मान लेते हैं। बहुत से लोग ये भी समझते हैं कि इसे निकलने से मर्दाना कमजोरी आ जाती है। इससे सेक्स लाइफ में समस्या भी आती है जबकि ऐसा कुछ नहीं होता। यह बहुत ही आम बात है। यह स्पर्म नहीं है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यूरिन और स्पर्म कभी एक साथ नहीं निकल सकते। आप जो देखते हैं वो यूरिथ्रल और प्रोस्टेट ग्लैंड का रिसाव है जो हमारे टॉयलेट करने के तरीके की वजह से हमें दिखता है। यह स्राव खास तौर पर उन लोगों को दिखता है जिनकी नजर टॉयलेट जाते समय नीचे की तरफ होती है या जो इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं और तब उनकी नजर अपने प्राइवेट पार्ट पर चली जाती है। इससे उन्हें वह स्राव दिखाई देता है।

ऐसी कोई समस्या है ही नहीं
यूरोप और अमेरिका जैसे देशों के लोग कमोड का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए उनकी नजर नीचे की तरफ न रहकर सीधी रहती है। इसलिए वे इस रिसाव को अमूमन देख नहीं पाते। इसलिए वहां पर ऐसी कोई समस्या है ही नहीं। आपको ये बात भी पता होनी चाहिए कि इससे सेक्स लाइफ बिलकुल भी प्रभावित नहीं होती।