Skin Care Tips- क्या टैनिंग ने छीन ली हैं खूबसूरती, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खें
- byJitendra
- 01 Oct, 2025
दोस्तो तेज धूप के कारण टैनिंग होना एक आम समस्या हो गई हैं, जो आपकी खूबसूरती को कम हो जाती है, इसको कम करने के लिए लोग बाजार में मौजूद रसायन युक्त प्रोडक्ट का यूज करते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी टैनिंग को हटा सकते है, आइए जानते हैं टैनिंग हटाने के आसान उपायों के बारे मे

1. नींबू और शहद का पेस्ट
1 छोटा चम्मच नींबू के रस में 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएँ।
इस पेस्ट को टैन वाली जगह पर लगाएँ और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसे गुनगुने पानी से धो लें।
लाभ: नींबू टैन को हल्का करने के लिए एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और दाग-धब्बों को कम करता है।

2. बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक
2 छोटे चम्मच बेसन, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और 1/4 छोटा चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएँ।
इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएँ और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें।
लाभ: यह फेस पैक त्वचा में निखार लाता है, टैनिंग कम करता है और आपके चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है। बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, हल्दी त्वचा को आराम पहुँचाती है और दही त्वचा को पोषण देता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]



