Skin Care Tips- क्या गर्मी की वजह आपका चेहरा डल हो गया है, तो अपनाए ये घरेलू उपाय
- byJitendra
- 02 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो उत्तर भारत में गर्मी ने लोगो की जिंदगी खराब बना रखी हैं, तपती धूप प्रदूषण आदि की वजह कई स्वास्थ्य परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं, खासकर आपका चेहरा जो डल हो जाता हैं, लेकिन चिंता न करें - घर पर मौजूद कुछ आसान सामग्रियों का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक को फिर से पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

1. फेस स्टीमिंग (3-5 मिनट) से शुरुआत करें:
एक कटोरी में थोड़ा पानी गर्म करें और कुछ मिनट तक भाप लें। इससे आपके रोम छिद्र खुल जाते हैं और रक्त संचार बढ़ता है, जिससे आपकी त्वचा गहराई से साफ होने के लिए तैयार हो जाती है।
2. कच्चे दूध और चावल के आटे से साफ करें:
चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाएँ और अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। यह प्राकृतिक क्लींजर गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और तरोताज़ा हो जाती है।
3. शहद और कॉफी का फेस पैक लगाएँ:
शहद को कॉफी पाउडर के साथ मिलाएँ और इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएँ। जब यह सूखने लगे, तो धीरे-धीरे गोलाकार गति में रगड़ें और धो लें।

4. गुलाब जल से टोन करें:
क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग के बाद, कॉटन पैड या अपने हाथों से अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। अपनी त्वचा को आराम और नमी देने के लिए इसे रात भर लगा रहने दें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]



