Skin Care Tips- क्या सर्द मौसम की वजह से स्किन हो गई हैं ड्राई, तो ऐसे करें इलाज
- byJitendra
- 10 Oct, 2025
दोस्तो सर्दियों का मौसम बहुत ही सुवाहना होता हैं लेकिन वो अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता हैं, विशेषकर त्वचा से संबंधित बीमारायां, सर्दी की वजह से त्वचा रूखी और परतदार हो जाती है, जिससे यह असहज और बेजान हो जाती है। ठंडा मौसम, कम आर्द्रता और घर के अंदर का तापमान आपकी त्वचा की नमी छीन सकता है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसका इलाज कर सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

हाइड्रेटेड रहें - अपने शरीर और त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर खूब पानी पिएं।
नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें - नमी बनाए रखने और रूखेपन से बचने के लिए नहाने के तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं।
नारियल तेल का इस्तेमाल करें - नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो रूखी त्वचा को पोषण देता है और उसे मुलायम रखता है।
शहद लगाएं - शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र गुण होते हैं। नमी बनाए रखने और कोमलता बढ़ाने के लिए इसे अपनी त्वचा पर लगाएं।

रोज़ाना योग करें - नियमित योग रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, जिससे आपकी त्वचा को एक स्वस्थ चमक मिलती है।
धूप में कम निकलें - ज़्यादा धूप में निकलने से रूखापन बढ़ सकता है। अपनी त्वचा को ढककर या सनस्क्रीन लगाकर सुरक्षित रखें।
घी का इस्तेमाल करें - थोड़ी मात्रा में घी लगाने से रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से आराम और नमी मिलती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ABPLIVEhindi]






