Skin Care Tips- ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पाने के लिए इन चीजों के साथ लगाए आलू का रस, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 02 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो अगर हम बात करें आलू की तो यह भारतीय रसोई और भारतीयों के आहार का अहम हिस्सा हैं, जो ना केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि अपने स्वास्थ्य गुणों के लिए भी जाना जाता हैं, ऐसे में क्या धूप और गर्मी की वजह से आपकी स्कीन बेजान हो गई और इस पर दाग हो गए हैं, तो आप आलू के रस के साथ इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और चमकती हुई त्वाचा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

1. आलू का रस + शहद
आलू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएँ और इसे अपने चेहरे पर लगाएँ, यह त्वचा को नमी देने और उसे प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है।
2. आलू का रस + नींबू का रस
आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएँ। इसे काले धब्बों या पिगमेंटेशन वाले क्षेत्रों पर लगाएँ। यह मिश्रण दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा की रंगत को एक समान करने में मदद कर सकता है।

3. आलू का रस + हल्दी
आलू के रस में एक चुटकी हल्दी मिलाकर एक आसान फेस पैक बनाएँ। यह संयोजन मुंहासे कम करने और सूजन वाली त्वचा को शांत करने के लिए बहुत अच्छा है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]



