दोस्तो स्वस्थ रहने के लिए ना केवल स्वस्थ आहार जरूरी हैं बल्कि अच्छी नींद की जरूरत होती है, एक आम इंसान को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है, एक गुणवत्ता वाली नींद के लिए आप किस करवट सोते हैं इसका बहुत प्रभाव होता हैं, ये आपके आराम की गुणवत्ता और समग्र स्वास्थ्य पर गहरा असर डालत है, ऐसे में बाईं करवट सोना सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

बाईं करवट सोना क्यों सबसे अच्छा है:
पाचन क्रिया में सुधार: बाईं करवट सोने से आंतों की गतिशीलता बेहतर होती है, जिससे भोजन पाचन तंत्र से आसानी से गुज़रता है।
एसिड रिफ्लक्स और सीने की जलन कम करता है: यह स्थिति पेट के एसिड को ग्रासनली में वापस जाने से रोकती है, जिससे असुविधा कम होती है।

गर्भावस्था के दौरान रक्त प्रवाह में सुधार: गर्भवती महिलाओं के लिए, बाईं करवट सोने से भ्रूण, प्लेसेंटा और गर्भाशय में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे गर्भावस्था स्वस्थ रहती है और नींद भी आरामदायक होती है।
हृदय पर दबाव कम करता है: बाईं करवट सोने से हृदय पर दबाव कम होता है, जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]





