SPG Commando Salary: आखिर कितनी होती है PM मोदी को सुरक्षा देने वाले कमांडोज की सैलरी? बेहद होते हैं फुर्तीले और मजबूत

pc: prabhatkhabar

एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप बेहद ही खास सिक्योरिटी फ़ोर्स है जिनका काम देश की दिग्गज हस्तियों को सुरक्षा प्रदान करना होता है।  एसपीजी कमांडो पर प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा का दायित्व होता है।  ये कमांडो बेहद ही फुर्तीले, ताकतवर और प्रशिक्षित होते हैं। आज हम आपको एसपीजी कमांडों से जुडी जानकरी देने जा रहे हैं कि आप ये कैसे बन सकते हैं और एक एसपीजी कमांडो को कितनी सैलरी मिलती है?

एसपीजी कमांडो की सैलरी कितनी होती है?

रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, एसपीजी फ़ोर्स का घटन साल 1985 में हुआ था। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना था एसपीजी कमांडो को प्रतिमाह लगभग 84,000 से 2,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलती है। ये उनके एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है। इसके साथ ही इन्हें कई खास भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। जो कमांडो ऑपरेशनल ड्यूटी पर होते हैं तो उन्हें हर वर्ष लगभग 27,000 रुपये ड्रेस भत्ता के रूप में मिलता है जबकि नॉन-ऑपरेशनल ड्यूटी वालों को लगभग 22,000 सालाना ड्रेस भत्ते के रूप में दिए जाते हैं.

एसपीजी कमांडो की भर्ती

एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में सीधी भर्ती नहीं होती। इनमे केवल उन सैनिकों को शामिल किया जाता है जो खास सुरक्षा बल जैसे- आईपीएस, सीआईएसएफ, बीएसएफ या सीआरपीएफ में पहले से ही कार्यरत होते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि उनका चयन सेवा रिकॉर्ड, फिटनेस और अनुभव के आधार पर किया जाता है। इतना ही नहीं हर साल एसपीजी कमांडो की टीम को बदल दिया जाता है और कोई भी एक साल से ज्यादा एसपीजी कमांडो के तौर पर काम नहीं कर सकता है।

जैसे ही इनका कार्यकाल पूरा हो जाता है, सोल्जर्स को उनकी पुरानी यूनिट में वापस भेज दिया जाता है और गृह मंत्रालय नई भर्ती के लिए लिस्ट भेजता है।  जो जवान एसपीजी में चुने जाते हैं तो उन्हें पहले से ही खास ट्रेनिंग और अनुभव होता है।