Summer Heat Solution- क्या आपका घर गर्म तवे की तरह हो जाता हैं, ठंडा करने के लिए इन ट्रिक्स करें इस्तेमाल
- byJitendra
- 29 May, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी ने लोगो का हाल बुरा कर रखा हैं, लोग गर्मी के कारण बहुत ही परेशान हो रहे हैं, ऐसे में गर्मियों के दौरान किसी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर तब जब ऊपर कोई घर न हो जो आपको चिलचिलाती धूप से बचा सके। अक्सर ऐसा लगता है कि घर के हर कोने से आग के गोले निकल रहे हैं, जिससे घर के अंदर असहजता हो रही है।अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना घर ठंडा कर सकते हैं-

वाटरप्रूफिंग और छत पर बागवानी
अपनी छत को वाटरप्रूफ करके, आप ऊपर घास और पौधे उगा सकते हैं। यह हरा आवरण छत द्वारा अवशोषित गर्मी को कम करने में मदद करता है, जिससे नीचे के कमरे ठंडे रहते हैं।
हीट-रेसिस्टेंट पेंट
अपनी छत और बाहरी दीवारों पर हीट-रेसिस्टेंट पेंट लगाने से अंदर का तापमान काफी कम हो सकता है। हालाँकि यह पेंट नियमित पेंट की तुलना में थोड़ा महंगा है।

खपड़ा (मिट्टी की छत)
मिट्टी की टाइलों से बनी खपड़ा छत लगाना आपके घर को ठंडा रखने का एक पारंपरिक लेकिन शक्तिशाली तरीका है। मिट्टी में प्राकृतिक इन्सुलेटिंग गुण होते हैं जो गर्मी के प्रवेश को कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewHindi]



