Summer Special- गर्मियों में इस रंग कपड़े पहनने से कम लगती है गर्मी, जानिए इसके बारे में

दोस्तो मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी शुरु हो गई हैं और जैसे जैसे दिन जाएंगे वैसे गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, इससे बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं, बढ़ता तापमान रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मुश्किल बना सकता है, और इसलिए इस मौसम में सही तरह के कपड़े चुनना ज़रूरी हो जाता है। गर्मियों में सही कपड़े पहनने से न सिर्फ़ शरीर ठंडा रहता है बल्कि ज़्यादा गर्मी और पसीने से भी बचाव होता है। आइए जानते हैं हमें कौनसे कपड़े पहनने चाहिए- 

1. हल्के रंग के कपड़े चुनें

गर्मियों में, हल्के रंग के कपड़े सबसे अच्छे ऑप्शन होते हैं। सफ़ेद, हल्का नीला, गुलाबी और पीला जैसे रंग धूप को सोखने के बजाय रिफ्लेक्ट करते हैं।

2. गहरे रंगों से बचें

गहरे रंग के कपड़े धूप से ज़्यादा गर्मी सोखते हैं, जिससे ज़्यादा तापमान में आपको ज़्यादा गर्मी और असहज महसूस हो सकता है।

3. हवादार फ़ैब्रिक पहनें

गर्मियों के लिए ऐसे कपड़े जो हवा आने-जाने देते हैं, सबसे अच्छे होते हैं। कॉटन, लिनन, खादी, रेयॉन और मोडल जैसे फ़ैब्रिक हल्के और हवादार होते हैं।

4. पसीना सोखने वाले कपड़े चुनें

गर्म मौसम में शरीर से ज़्यादा पसीना आता है। कॉटन और लिनन जैसे कपड़े नमी को अच्छे से सोखते हैं और शरीर को सूखा और आरामदायक रखने में मदद करते हैं।

5. ढीले-ढाले कपड़े पहनें

ढीले कपड़े शरीर में हवा का बेहतर सर्कुलेशन करते हैं। इससे पसीना जल्दी सूख जाता है और टाइट कपड़ों के मुकाबले शरीर ठंडा रहता है।