Teeth Care Tips- क्या आपके दांत पीले पड़ गए हैं, साफ करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
- byJitendra
- 24 Apr, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी ना “First Impression is a Last Impression” ऐसे में अगर हम बात करें आपके दातों की तो चमकते सफेद दांत आपको सहज महसूस करा सकते हैं, वहीं अगर हम बात करें पीले दातों की तो यह आपके इम्प्रेशन को खराब कर सकते हैं, आपको लोगो के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। ऐसे में हमें अपने पीले दातों को सफेद बनान के लिए यह घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. नारियल तेल
अपने दिन की शुरुआत नारियल के तेल से गरारे करके करें। यह पारंपरिक तकनीक विषाक्त पदार्थों को हटाने और आपके दांतों पर चिपके पीले दागों को साफ करने में मदद करती है।
2. अर्जुन छाल का चूर्ण
अर्जुन की छाल को बारीक पीसकर चूर्ण बना लें और इसे प्राकृतिक टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। यह अपने सफाई गुणों के लिए जाना जाता है और दांतों की मैल और मलिनकिरण को हटाने में मदद करता है।
3. सफेद सिरके का घोल
सफेद सिरके को पानी में मिलाकर गरारे करें। यह घोल मुंह में बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और खराब सांसों के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करता है।

4. बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी का पेस्ट
एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएँ। यह मिश्रण एक प्राकृतिक व्हाइटनर के रूप में काम करता है और सतह के दाग भी हटाता है।
5. अदरक-नमक का पेस्ट
अदरक और नमक का पेस्ट बनाएँ और इसे अपने मसूड़ों और दांतों पर धीरे से रगड़ें। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और यह दुर्गंध और दांतों की सफाई दोनों में मदद करता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]





