दोस्तो जब हम हाईवे और एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रा करते हैं तो हमें टोल टैक्स देना पड़ता हैं, जो एक आम प्रोसेस हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि सभी को टोल चार्ज देने की ज़रूरत नहीं होती। भारत में, सरकारी नियमों के तहत कुछ लोगों और खास तरह के वाहनों को टोल टैक्स से कानूनी तौर पर छूट मिली हुई है, आइए जानते हैं किन लोगो को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता हैं-

1. संवैधानिक पद धारक
राष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति
प्रधानमंत्री
राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज
2. सरकारी ड्यूटी पर अधिकारी
सरकारी वाहन और आधिकारिक कामों के लिए यात्रा करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को टोल टैक्स से छूट है, बशर्ते वे तय नियमों का पालन करें और उनके पास वैध ऑथराइजेशन हो।

3. इमरजेंसी सर्विस वाहन
इमरजेंसी के दौरान तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के लिए, निम्नलिखित वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट है:
एम्बुलेंस
फायर ब्रिगेड के वाहन
पुलिस के वाहन
आपदा प्रबंधन और बचाव वाहन
4. सेना और अर्धसैनिक बल के वाहन
भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य मान्यता प्राप्त सुरक्षा एजेंसियों के वाहनों को आधिकारिक ड्यूटी करते समय टोल टैक्स से छूट है।
5. अंतिम संस्कार से संबंधित वाहन
अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों, जिसमें शव वाहन भी शामिल हैं, को सम्मान और संवेदनशीलता के तौर पर टोल टैक्स देने से छूट है।
6. विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष उद्देश्य वाले वाहन
विकलांग व्यक्तियों के इस्तेमाल के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए या बदले गए मशीनी तौर पर चलने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट है।






