Travel Tips- उतराखंड घूमने का प्लान बना रहा है, तो इन जगहों पर जाने से बचें
- byJitendra
- 08 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो उत्तराखंड भारत का सबसे सुंदर राज्यों में से एक हैं, मनमोहक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों की सुदंरता मानसून के मौसम में अत्यधिक बढ़ जाती हैं, हरे-भरे पहाड़ और धुंध भरे परिदृश्य भले ही मनमोहक लगें, लेकिन जुलाई और सितंबर के बीच इस क्षेत्र को गंभीर प्राकृतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप यहां घूमने जा रहे है, तो इन बातों का रखें ख्याल-

भूस्खलन और सड़कें बंद होना: रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में अक्सर भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होती हैं, जिससे संपर्क बाधित होता हैं।
उच्च जोखिम वाले यात्रा क्षेत्र: उत्तरकाशी और चमोली जैसे क्षेत्रों में अक्सर बादल फटने और अचानक मौसम परिवर्तन की खबरें आती हैं, जिससे ऊँचाई पर यात्रा और ट्रैकिंग बेहद खतरनाक हो जाती है।
जोशीमठ और आसपास: जोशीमठ का नाज़ुक इलाका लगातार बारिश के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील है, जिससे भूस्खलन और संरचनात्मक अस्थिरता का खतरा बढ़ जाता है।

सीमित आपातकालीन पहुँच: सड़क अवरोधों के कारण अस्पतालों और राहत सेवाओं को दूरस्थ स्थानों तक पहुँचने में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपात स्थिति में महत्वपूर्ण सहायता में देरी हो सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



