Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पौधे से जुड़े ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, क्लिक कर जानें
- bySagar
- 13 Dec, 2024
pc: newsnationtv
शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों में तुलसी के पौधे को बेहद ही पूजनीय माना जाता है। रोजाना तुलसी के पौधे को जल चढ़ाया जाता है लेकिन रविवार के दिन इस पौधे को जल चढ़ाने की मनाही है। तुलसी को देवी स्वरूप माना गया है। तुलसी को जल अर्पित करने से कई फायदे होते हैं और अन्य लाभों के लिए आपको ये सब उपाय आजमाने चाहिए।
तुलसी के चमत्कारी उपाय
धन लाभ के लिए
तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बाँध लें और तिजोरी में रखें। शुक्रवार को तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। हर दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उबालें और फिर इस पानी को घर में छिड़के। तुलसी के पौधे के आसपास घी का दीपक जलाएं। आपको घर में तुलसी माला भी रखनी चाहिए।
स्वास्थ्य के लिए
रोज़ाना तुलसी के पत्ते खाएं, तुलसी की चाय पिएं या अतिरिक्त लाभ के लिए तुलसी के रस को शहद के साथ मिलाएँ। हालाँकि, किसी भी नए उपाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।
विवाह के लिए
कुमारी कन्याएं तुलसी के पौधे की पूजा करें. तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं. शादी में बाधा आ रही है तो आपके विवाह योग जल्द बनेंगे और मनचाह वर मिलेगा.






