UP: सेक्सवर्धक दवा लेकर युवक ने बनाए किशोरी के साथ संबंध, सात घंटे निर्वस्त्र रखने से ठंड लग कर हुई लड़की की मौत

PC: amarujala

कानपुर में शिवराजपुर के एक गांव में घर में एक किशोरी मृत पाई गई थी और अब खुलासा हुआ है कि उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर किया।

पुलिस ने बताया कि उसके प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक बिना कपड़ों के रखा। उसने सेक्स वर्धक गोलियां भी खाई और इसके बाद 2 बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। जब उसका शरीर अकड़ने लगा तो ये देख युवक भाग निकला। ठंड लगने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
जब प्रेमी उसके घर गया था तब किशोरी के परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी में गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और पुलिस ने सारे सबूत इक्क्ठे किए।

जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने भी इस बारे में जानकारी दी कि युवक वहां आया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित की तलाश करना शुरू कर दिया और उसे धर दबोचा।

तबीयत बिगड़ती देख हुआ फरार

कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के ना होने के कारण वह लगभग 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला। रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया गया था।