Vastu Tips: अगर आपने भी तुलसी के पौधे के पास लगा रखे हैं ये पौधे तो तुरंत हटा दें, लाते हैं कंगाली

pc: Beejwala

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही ख़ास माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है। तुलसी के पौधे को लोग आंगन में या फिर छत पर रखते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास किन पौधों को नहीं रखना चाहिए? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा कैक्टस को भूल कर भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए क्योकिं यह राहु का प्रतीक होता है।

तुलसी के पौधे के साथ गुलाब का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए क्योकिं इसमें भी कांटे होते हैं। वहीं तुलसी के पौधे के साथ शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। शमी के पौधे की भी पूजा की जाती है इसलिए इन दोनों पौधों को साथ लगाने से बचना चाहिए।

तुलसी के पास उन पौधों को भी नहीं लगाना चाहिए जिससे सफेद दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है।