Vastu Tips- क्या अक्सर आपको नजर लग जाती हैं, तो जेब इन चीजों को लेकर घूमें

दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अहम होता हैं, इसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं और जीवन में खुशहाली ला सकते हैं, जीवन में कभी-कभी नेगेटिव एनर्जी या “बुरी नज़र” इस तालमेल को बिगाड़ सकती है। लेकन कुछ आसान चीज़ें अगर आपकी जेब में रखी जाएं, तो वे आपको बुरी नज़र से बचा सकती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

1. लौंग

लौंग को नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाने में बहुत असरदार माना जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें: अपनी जेब में 8-9 लौंग लाल कागज़ में लपेटकर रखें। यह न सिर्फ़ आपको बुरी नज़र से बचाता है बल्कि आपके पैसे भी बचाता है।

2. फिटकरी

फिटकरी में नेगेटिव असर से बचाने वाले गुण होते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा कपड़े में लपेटकर अपनी जेब में रखें।

खास तरीका: अगर आपको लगे कि किसी ने आप पर बुरी नज़र लगा दी है, तो फिटकरी निकालकर रगड़ें और कहें:

“जिसने मुझ पर बुरी नज़र लगाई है, उस पर मेरी बुरी नज़र लगे।” इससे नेगेटिविटी खत्म होती है।

3. इलायची

इलायची की खुशबू से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और बुरी नज़र से बचा जा सकता है।

इस्तेमाल का तरीका: एक महीने तक अपनी जेब में 5 छोटी इलायची रखें।

टिप: उनकी एनर्जी और खुशबू बनाए रखने के लिए उन्हें समय-समय पर बदलते रहें।

4. काली मिर्च

काली मिर्च अपने साथ रखने पर नेगेटिव असर को दूर करने में मदद कर सकती है।

इस्तेमाल का तरीका: बाहर जाते समय अपनी जेब या कार में 2 काली मिर्च रखें। घर लौटने के बाद, उन्हें किसी चौराहे पर फेंक दें।

असर: काली मिर्च रखने से नेगेटिविटी दूर होती है, जबकि उन्हें फेंकने से बची हुई नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है, जिससे मन को शांति मिलती है।