Vastu Tips- न्यू ईयर पर लगाएं ये पौधे, मॉ लक्ष्मी की प्राप्त होगी कृपा

By Jitendra Jangid- दोस्तो साल 2024 खत्म होने में महज कुछ ही दिन रह गए हैं और नया साल 2025 शुरु होने वाला हैं, जो अपने साथ सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता हैं और हम सब भी इसकी ही कामना करते हैँ। ऐसे में वास्तुशास्त्र के पुराने विज्ञान में कई ऐसे कई नियम हैं जिनकी मदद से आप अपने साल की शुरुआता अच्छी कर सकते हैं और मॉ लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं, विशेषकर घर में नए साल पर पौधे लगाने से, आइए जानते हैं इसके बारे में-

Google

1. तुलसी का पौधा:

नए साल के पहले दिन लगाए जाने वाले सबसे शुभ पौधों में से एक तुलसी का पौधा है। तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है और इसे सही तरीके से लगाने से घर में खुशियों की बरसात होती है।

आदर्श स्थान: तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा घर का उत्तर या पूर्व दिशा है, खासकर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोना)।

Google

2. मनी प्लांट:

नए साल के लिए मनी प्लांट एक और बेहतरीन विकल्प है, यह घर की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाता है। सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से पूरे साल धन और वित्तीय सफलता को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।

Google

वित्तीय स्थिति को बढ़ाने में इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए मनी प्लांट को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।