Vastu Tips: वास्तु दोष से दूर रहना चाहते हैं तो जरूर फॉलो करें घर के दरवाजे से जुड़े ये नियम

pc: amarujala

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे का बहुत अधिक महत्व है। इसी कारण आपको वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। दरअसल, यही से आपके घर के भीतर सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रवेश होता है। अगर दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष होते हैं तो घर में अशांति और नकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपको दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं घर के दरवाजे से जुड़े वास्तु दोष और उससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के सरल और प्रभावी उपा।

  1. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। इस से वास्तु दोष होता है। इस से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. कई लोग घर के मुख्य दरवाजे पर चप्पलें खोलते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। बीच दरवाजे पर चप्पल या जूते रखने से बचना चाहिए।
  3. वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर आपको भूल कर भी झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आते जाते लोगों के पैर भी इस पर पड़ते हैं। इस से घर में धन आगमन में रुकावट पैदा हो सकती है।
  4. घर के मुख्य द्वार पर बिजली के तार आदि भी रखने चाहिए। इस से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  5. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।