Viral Photo: दिल टूटने पर आशिक बेचने लगा गोलगप्पे, फिर बेफवा गर्लफ्रेंड को याद कर ठेले पर लिखी ऐसी शायरी, पढ़कर ही लोगों की लगी रहती है भीड़
- byVarsha
- 20 Mar, 2025
PC: indianews
वैसे तो आपने अब तक कई अनोखी तरह की पानीपुरी के वायरल होते वीडियो देखे होंगे। कई पानीपुरी वाले अपने टेस्ट के लिए तो कोई चैलेंज के लिए फेमस है। कुछ अपने टेस्ट के लिए भी लोगों का ध्यान खींचते हैं और लोगों की भीड़ वहां लगी ही रहती है। लेकिन हम आपको एक ऐसे ठेले वाले के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने ठेले पर लिखी शायरी की वजह से पॉपुलर हो रहा है। दरअसल, हाल ही में एक पानीपूरी वाले की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें ठेले पर एक शायरी लिखी है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट @being.relateble ने एक फोटो पोस्ट की जो बेहद ही वायरल हो रही है। ये फोटो एक पानीपुरी के ठेले की है। ठेले पर पानीपुरी के अलावा टिक्की, मटर, खस्ता आदि मिलते हैं। लेकिन उसने ठेले एक शायरी भी लिखी है- कुछ इस तरह है- ‘लगाकर दिल में आग तुमने ये खेल खेला है, कोई पूछे तो कहना ये दीपक का ठेला है।’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो
इस फोटो को कई लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक ने कहा कि यह शायरी तारीफ के काबिल है। दीपक नाम के शख्स ने मौके का फायदा उठाते हुए कमेंट किया- हां, यह मेरा ठेला है। दीपक नाम के शख्स ने लिखा कि उसे अपने साइड बिजनेस के बारे में कैसे पता चला?



