Virtual wedding: शख्स ने वीडियो कॉल पर ही रचा ली शादी, वजह जान रह जाएंगे दंग, जानिए क्या हुआ

pc: dnaindia

आज के इस भागदौड़ भरे दौर में काम की व्यस्तता अक्सर लोगों को असामान्य परिस्थितियों में डाल देती है। हालांकि, डिजटलाइजेशन के बढ़ने से सभी के लिए यह काम आसान हो गया है।

एक विचित्र घटना में, तुर्किया में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश में अपनी दुल्हन से वीडियो कॉल के ज़रिए शादी कर ली, क्योकिं उन्हें काम से छुट्टी नहीं मिल पाई।

बिलासपुर के रहने वाले अदनान मुहम्मद को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ऑफिस पर उसे छुट्टी देने से मना कर दिया गया, जिसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वाली अपनी दुल्हन के साथ "वर्चुअल निकाह" करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों शादी को स्थगित नहीं कर सकते थे, क्योंकि दुल्हन के बीमार दादा चाहते थे कि वे जल्द से जल्द शादी कर लें।

शादी कैसे हुई?

दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने तय किया कि शादी लड़की के घर पर होगी। इसलिए, दुल्हन के घर बारात लाई गई। अगले दिन, "वर्चुअल निकाह" समारोह किया गया।

काजी ने रस्में पूरी कीं और दूल्हे ने वीडियो कॉल के ज़रिए दुल्हन से संपर्क किया। इसके बाद जोड़े ने शादी की रस्म पूरी करने के लिए तीन बार 'क़ुबूल है' कहा।