Voter Id Tips- आधार कार्ड से लिंक करना होगा वोटर ID को, जानिए इसका प्रोसेस

By Jitendra Jangid-  भारतीयों के लिए विभिन्न प्रकार के दस्तावेज आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर आईडी दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। जिनमें में से एक के बिना भी आपके कई काम अटक सकते हैं, ऐसे में बात करे वोटर आईडी की तो यह बहुत जरूरी हैँ। 

वोटर आईडी कार्ड, हर योग्य भारतीय नागरिक के लिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस कार्ड के बिना, कोई भी नागरिक चुनाव में भाग नहीं ले सकता है। चुनाव आयोग के हालिया अपडेट में, यह घोषणा की गई है कि अब पैन कार्ड की आवश्यकता के समान ही मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य होगा। 

आधार और मतदाता पहचान पत्र लिंकेज कैसे काम करेगा?

आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में चुनाव आयोग द्वारा कोई विशेष दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही विस्तृत निर्देश साझा किए जाएँगे।