Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हीटवेव के साथ गर्मी का तापमान बढ़ेगा

By Jitendra Jangid- दोस्तो प्रदेश में मौमस में निरंतर बदलाव हो रहा हैं, कुछ दिन बादलों ने आसमान में घेराव किया, लेकिन बारिश की बूंदों ने तरसाया, जिसके चलते तापमान में तेज बढ़ोतरी हुई है। राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, कई इलाकों में पिछले रिकॉर्ड टूट चुके हैं। सोमवार को कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों में बेचैनी और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, इस हालत को देखते हुए IMD ने जारी किया अलर्ट और दी ये सलाह- 

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी:

राजस्थान में कई इलाकों में 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, इसके बाद बीकानेर में 46 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हीटवेव की स्थिति:

अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के कारण हीटवेव जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों का बाहर रहना बेहद मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है और दोपहर तक यह अपने चरम पर पहुंच जाती है।

 

गर्मी के कारण होने वाली परेशानियां:

दोपहर और रात में चलने वाली गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

तापमान अवलोकन:

अजमेर: 41.7°C

अलवर: 43.4°C

जयपुर: 43.5°C

सीकर: 42.0°C

कोटा: 45.0°C

चित्तौड़गढ़: 44.2°C

बाड़मेर: 45.9°C

जैसलमेर: 45.2°C

जोधपुर: 43.4°C

बीकानेर: 46.0°C

चूरू: 45.6°C

श्रीगंगानगर: 47.4°C

माउंट आबू में सबसे कम अधिकतम तापमान 31.4°C दर्ज किया गया।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 19.0°C से लेकर अलवर और जयपुर में 31.6°C तक रहा।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [News18hindi]