आखिर कितने अमीर है मर्स्डीज गाड़ी में घूमने वाले 10 साल के 'बाल संत' Abhinav Arora? कुल संपत्ति है इतनी, जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

PC: livemint

दस वर्षीय आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा- जिन्होंने अपने भक्ति वीडियो और शिक्षाओं के लिए बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित किया है- एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए गए हैं। उन्हें एक शानदार मर्सिडीज कार में सवारी करते देखा गया, जिससे नेटिज़न्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि उनके पास इतना पैसा कहाँ से आ रहा है?

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अब जो वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है, उसमें अरोड़ा एक सफेद लग्जरी कार में आते देखा जा सकता है, जबकि कुछ कैमरामैन के साथ लोग उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही अरोड़ा, एक पारंपरिक पीले पैटर्न वाले कुर्ते में मैचिंग दुपट्टा और माथे पर लाल तिलक लगाए सामने आते हैं लोग उन पर गुलाब की पंखुड़ियाँ बरसाते हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

जहाँ एक ओर लोग पुछ रहे हैं कि उनके पास इतना पैसा कहाँ से आ रहा हैं वहीं आज  हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।


अभिनव अरोड़ा का जीवन

दिल्ली में रहने वाले आध्यात्मिक व्यक्ति अभिनव का जन्म 4 जुलाई 2014 को हुआ था। अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा एक लेखक, उद्यमी और व्यवसाय सलाहकार हैं। कथित तौर पर उन्हें इस उद्यम से संबंधित कानूनी मुद्दों का सामना करना पड़ा है, जिसमें निवेश वापस न करने के लिए मुकदमे भी शामिल हैं। अभिनव की एक बड़ी बहन मन्नत अरोड़ा भी हैं, जो एक वीडियो क्रिएटर हैं। उनकी माँ ज्योति अरोड़ा के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अभिनव का दावा है कि उन्होंने तीन साल की उम्र में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी, हिंदू देवताओं के प्रति उनका स्वाभाविक लगाव है। वह अपने दिन की शुरुआत माला जपऔर 'बाल गोपाल' को भोग लगाकर करते हैं।

अभिनव अरोड़ा की कुल संपत्ति

अभिनव ने पाँच करोड़ की भारी संपत्ति अर्जित की है। उनके पास कई आय स्रोत हैं, जिनमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सबसे प्रमुख है। वह निमंत्रण पर शुभ कार्यों में अपनी उपस्थिति से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। 2023 में, अभिनव को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ग्लोबल इंडियंस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स (जीआईसीए) में भारत के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता के खिताब से सम्मानित किया गया।

पिता ने बेटे से लाभ कमाने से किया इनकार

अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने पिछले साल एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनके किसी भी सोशल मीडिया चैनल का मॉनेटाइजेशन नहीं किया गया है, जबकि वे लंबे समय से मॉनेटाइजेशन के योग्य हैं। उद्यमी ने कहा, "इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां सोशल मीडिया हस्तियां पैसा कमा सकती हैं। अभिनव के इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन हमने अपने किसी भी चैनल का मॉनेटाइजेशन नहीं किया है। हालांकि चैनल कुछ समय से मॉनेटाइजेशन के योग्य हैं, लेकिन हमने इसे एक्टिव नहीं किया है।"

उन्होंने प्रचार या आयोजनों के ज़रिए कमाई के आरोपों से भी इनकार किया, ख़ास तौर पर वृंदावन में होटलों के प्रचार के लिए पैसे लेने के दावों को खारिज़ किया। उन्होंने कहा था-"अगर वृंदावन में कोई होटल दावा करता है कि हमने उनके प्रचार के लिए पैसे लिए हैं, तो यह झूठ है। अगर कोई होटल अभिनव को आमंत्रित करता है और हमें लगता है कि यह वृंदावन के पर्यटन में सकारात्मक योगदान देता है, तो हम उसका प्रचार कर सकते हैं, लेकिन कोई भुगतान लिए बिना। हमने किसी भी होटल या ब्रांड से पैसे नहीं लिए हैं। "