Air Tickets Tips- क्या आपको पता हैं फ्लाइट में नहीं लगता बच्चों का टिकट, जान ले इससे जुड़ा नियम

By Jitendra Jangid- दोस्तो आप किसी भी साधन से यात्रा कर रहें हो फिर चाहे वो रोड़ पर हो, रेलवे से हो या फिर हवाई यात्रा हो, आपको नियमों का पता होना चाहिए, ये नियम तब और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं जब आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों, खासकर छोटे बच्चों के साथ। अगर आपको ये खास नियम नहीं पता हैं, तो इससे आपको असुविधा हो सकती है या वित्तीय नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं बच्चों का फ्लाइट में टिकट लगता हैं या नहीं-

Google

ट्रेन यात्रा की तरह ही, एयरलाइनों के पास भी टिकटिंग के संबंध में विशेष नियम हैं, खासकर बच्चों के लिए।

1. शिशु (2 वर्ष तक)

अगर आप 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको उनके लिए अलग से सीट खरीदने की ज़रूरत नहीं है। कुछ एयरलाइनें शिशुओं के लिए एक छोटा सा शुल्क लेती हैं। इस शुल्क में बच्चे के लिए पालना शामिल हो सकता है।

Google

2. 2 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे

2 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए, एक अलग सीट की आवश्यकता होती है, और आपको उनके लिए टिकट खरीदना होगा। इस आयु वर्ग के लिए टिकट की कीमत आमतौर पर एक वयस्क के लिए टिकट की कीमत से कम होती है।

Google

3. 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे

जब आपका बच्चा 12 वर्ष का हो जाता है, तो उसे एयरलाइन द्वारा वयस्क माना जाएगा। इस बिंदु पर, उन्हें किसी भी अन्य यात्री की तरह पूरी कीमत वाला वयस्क टिकट खरीदना होगा।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Samacharnama]