Bank Holiday Alert: शुक्रवार को सभी बैंक रहेंगे बंद, जानें क्यों आरबीआई ने 7 मार्च को घोषित किया अवकाश

बैंक अवकाश: शुक्रवार, 7 मार्च को सभी बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक इस दिन बंद रहेंगे। अधिकतर बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल होगा कि शुक्रवार को बैंक क्यों बंद रहेंगे। बैंक कुछ राज्यों में बंद रहेंगे, तो आइए जानते हैं क्यों आरबीआई ने इस दिन को अवकाश घोषित किया है।

7 मार्च को बैंक क्यों बंद रहेंगे?

7 मार्च शुक्रवार को मिजोरम का प्रमुख त्योहार 'चपचार कुट' मनाया जाएगा। चपचार कुट मिजोरम का एक प्रमुख त्योहार है, जो फसल की कटाई के बाद खुशी और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार आमतौर पर मार्च महीने में मनाया जाता है और मिजो समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पारंपरिक परिधान में बांस से प्रसिद्ध 'चेराओ' नृत्य करते हैं। यह त्योहार न केवल मिजोरम की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा भी देता है।

कौन से राज्यों में शुक्रवार, 7 मार्च को बैंक बंद रहेंगे?

7 मार्च (शुक्रवार): चपचार कुट – मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई के अवकाश सूची के अनुसार अन्य दिन:

  • 8 मार्च (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल Pongala – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) – अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, सिवाय त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटका, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड के।
  • 15 मार्च (शनिवार): होली कुछ राज्यों में – बैंक बंद रहेंगे अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में।
  • 16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 22 मार्च (चौथा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
  • 23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कदर – जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा – जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) – अधिकांश राज्यों में अवकाश रहेगा, सिवाय मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के।