Beard Tips-क्या दाढ़ी के बाल कड़क हो गए हैं, तो सॉफ्ट और शेप में रखने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

दोस्तो आज के युवाओं के लिए दाढ़ी रखना फैशन बन गया हैं, इसको स्टाइलिश और सुडौल बनाए रखना स्टाइल स्टेटमेंट बन गया हैं, कई लोग अपनी दाढ़ी को मुलायम, चमकदार और सही आकार में रखने के लिए सैलून में दाढ़ी की मालिश और ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि कुछ घरेलू नस्खों की मदद से इसे कढ़क होने से बचा सकते हैं- 

अपनी दाढ़ी को नियमित रूप से धोएँ

अपनी दाढ़ी को हफ़्ते में दो से तीन बार अच्छी क्वालिटी के बियर्ड शैम्पू से साफ़ करें। यह आपकी दाढ़ी को ताज़ा रखते हुए गंदगी, तेल और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।

बियर्ड कंडीशनर का इस्तेमाल करें

अपनी दाढ़ी धोने के बाद, उसे मुलायम और संभालने में आसान बनाने के लिए उस पर बियर्ड कंडीशनर लगाएँ। 

नियमित रूप से ट्रिम करें

अपनी दाढ़ी का आकार बनाए रखने के लिए उसे रोज़ाना या हर कुछ दिनों में ट्रिम करें। एक अच्छी ट्रिमिंग मशीन से साफ़ और एक समान लुक पाना आसान हो जाएगा।

स्वस्थ आहार लें

अपने आहार में विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। बायोटिन, विटामिन ई और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व दाढ़ी के स्वस्थ विकास और घनत्व को बढ़ावा देते हैं।

रोज़ाना कंघी या ब्रश करें

अपनी दाढ़ी को उलझने से बचाने और उसे साफ़-सुथरा बनाए रखने के लिए रोज़ाना हल्के हाथों से कंघी या ब्रश करें। इससे प्राकृतिक तेलों को समान रूप से वितरित करने में भी मदद मिलती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]