Bones Care Tips- क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं, जानिए इसकी वजह
- byJitendra
- 27 Oct, 2025
दोस्तो शरीर हड्डियों पर टिका हुआ होता हैं, जो शऱीर की सरचना के साथ हमारे महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा भी करती हैं और हमारी हर गतिविधि में मांसपेशियों को सहारा देती हैं। बचपन से लेकर किशोरावस्था तक, हड्डियाँ तेज़ी से बढ़ती और विकसित होती हैं, जो एक मज़बूत और स्वस्थ शरीर की नींव रखती हैं। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से हमारी हड्डियां मजबूती खो देती है, आइए जानते इन कारणों के बारे में-

1. कैल्शियम का महत्व:
कैल्शियम हड्डियों की मज़बूती और घनत्व बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी खनिज है। कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ पतली, कमज़ोर और फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और बादाम, कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं।
2. विटामिन डी की भूमिका:
विटामिन डी शरीर को कैल्शियम को प्रभावी ढंग से अवशोषित करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोज़ाना कम से कम 15-20 मिनट सुबह की धूप में बिताने से विटामिन डी का स्तर काफ़ी बढ़ सकता है और हड्डियों की मज़बूती बढ़ सकती है।

3. जंक फ़ूड के हानिकारक प्रभाव:
फ़ास्ट फ़ूड और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का नियमित सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। मज़बूत हड्डियों को बनाए रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों की जगह प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर पौष्टिक भोजन खाना ज़रूरी है।
4. व्यायाम और शारीरिक गतिविधि:
नियमित व्यायाम, योग, या तेज़ चलना भी हड्डियों के घनत्व और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। शारीरिक गतिविधि हड्डियों की कोशिकाओं को उत्तेजित करती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]



