Cow Milk- गाय की वो नस्ल जो देती हैं सबसे ज्यादा दूध, जानिए इसके बारे में
- byJitendra
- 30 Aug, 2025

By Jitendra Jangid- दोस्तो प्राचीन काल से ही डेयरी प्रोडक्ट हमारे आहार का अहम हिस्सा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता हैं, ऐसे में बात करें दूध की तो ये आहार का अहम हिस्सा हैं, इसमें गाय का दूध का दुनिया भर व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। एक औसत गाय प्रतिदिन 6 से 7 लीटर दूध देती है, लेकिन कुछ विशेष नस्लें ऐसी भी हैं जो इससे कहीं अधिक मात्रा में दूध देती हैं। आइए जानते हैं उनकी नस्लों के बारे में-

होलस्टीन (अमेरिका) - इस नस्ल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ दूध उत्पादकों में से एक माना जाता है। एक होलस्टीन गाय प्रतिदिन 25 से 40 लीटर दूध दे सकती है।
गिर (भारत) - गुजरात की मूल निवासी, गिर गाय अपने उच्च गुणवत्ता वाले A2 दूध के लिए प्रसिद्ध है और प्रतिदिन 12 से 20 लीटर दूध दे सकती है।
साहिवाल (भारत) - सर्वश्रेष्ठ भारतीय डेयरी नस्लों में से एक, साहीवाल गाय प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लीटर दूध देती है।

राठी (भारत) - कठोर जलवायु के अनुकूल होने के लिए जानी जाने वाली राठी गाय प्रतिदिन 8 से 12 लीटर दूध देती है।
थारपारकर (भारत) - मुख्य रूप से राजस्थान में पाई जाने वाली यह नस्ल प्रतिदिन लगभग 8 से 10 लीटर दूध देती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]