DA Hike Update – होली 2025 से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 3% महंगाई भत्ता? क्लिक कर जानें यहाँ

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलेगा। केंद्र सरकार डीए में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है, जो किसी तोहफे की तरह होगा। बढ़े हुए डीए से एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को फायदा मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि होली से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए सरकार डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 10 मार्च तक डीए को मंजूरी दे सकती है। हालांकि सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि होली से पहले डीए बढ़ाया जा सकता है।


केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद डीए 56 फीसदी हो सकता है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए मिल रहा है। आपको बता दें कि बढ़ी हुई डीए दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी। इससे पहले अक्टूबर में सरकार ने डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के बाद सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 40,000 रुपये है तो 3 फीसदी डीए के हिसाब से हर महीने करीब 1200 रुपये की बढ़ोतरी होगी. एक साल में 14,400 रुपये की बढ़ोतरी होगी. कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है. इसकी दरें 1 जनवरी से 1 जुलाई 2025 तक लागू होती हैं.

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

8वें वेतन आयोग को मोदी सरकार से मंजूरी मिल गई है. कहा जा रहा है कि अब इसका गठन भी जल्द ही हो जाएगा. 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2025 से लागू हो सकता है. 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग लागू हुए पूरा एक साल हो जाएगा, जिसके बाद अगला वेतन आयोग लागू होगा.

This news has been sourced and edited from timesbull