Ear Care Tips- क्या आपके कान में बहुत अधिक गंदगी जम गई हैं, साफ करने के लिए अपनाएं ये उपाय

By Jitendra Jangid- दोस्तो आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी कि स्वस्थ काया ही आपकी सबसे बड़ी पुंजी हैं। हम अपने शरीर के प्रमुख अंगों को साफ कर लेते हैं, लेकिन कई अंग को हम छोड़ देते हैं, जैसे कान, नाक, आंखें आदि। बात करें कान की तो मैल जमना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। समय के साथ, कान में गंदगी और मोम जम सकता है, जिससे असुविधा और सुनने में समस्या भी हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको आज हम आसान टिप्स बताएंगे कान साफ करने का-

Google

कई लोग अपने कान साफ ​​करने के लिए पतली, नुकीली चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। इससे गंभीर चोट लग सकती है, जैसे कि कान के परदे में छेद हो जाना या खून बहना।

हल्के तरल पदार्थों का इस्तेमाल करें: आप नारियल तेल, बादाम तेल या बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google

तरल पदार्थ लगाएँ: चुने हुए तेल या मिश्रण की कुछ बूँदें कान में डालें।

गंदगी के ढीले होने का इंतज़ार करें: कुछ समय बाद, जमा हुआ मोम स्वाभाविक रूप से नरम हो जाएगा और अपने आप बाहर आ जाएगा।

Google

यह सरल और सुरक्षित विधि आपको चोट लगने के जोखिम से बचाने में मदद करेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि आपके कान स्वच्छ और स्वस्थ रहें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi].