Entertainment News- रणबीर कपूर ने राम जन्मभूमी पर खरीदी करोड़ो की जमीन, आइए जानें इसकी वजह
- byJitendra
- 15 May, 2026
दोस्तो बॉलीवुड चार्मिंग स्टार और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म रामायण के लिए सुर्खियों में तो बनी हुई हैं, लेकिन इस बार रणवीर कपूर किसी और चीज के लिए सुर्खियों में हैं, इसी बीच रणबीर कपूर ने अब अयोध्या में लगभग ₹3.31 करोड़ की क़ीमत का एक प्रीमियम ज़मीन का टुकड़ा खरीदा है। यह प्रॉपर्टी 'द सरयू' (The Sarayu) में स्थित है, जो 'हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा' का एक शानदार प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है।

लगभग ₹345 करोड़ से ₹400 करोड़ की अनुमानित नेट वर्थ वाले रणबीर कपूर के पास पहले से ही कई शानदार प्रॉपर्टीज़ हैं। वह मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी क़ीमत कथित तौर पर लगभग ₹250 करोड़ है। इसके अलावा पुणे में भी उनका एक अपार्टमेंट है।
रणबीर कपूर ने अयोध्या में प्रीमियम ज़मीन खरीदी
खरीदी गई यह नई प्रॉपर्टी लगभग 2,134 स्क्वायर फ़ीट में फैली हुई है। यह डील ₹3.31 करोड़ में फ़ाइनल हुई है। रणबीर कपूर अब 'द सरयू' प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने वाले दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रेटी बन गए हैं। उनसे पहले, दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी वहाँ ज़मीन खरीदी थी और कथित तौर पर तीन अलग-अलग मौकों पर इस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया था।

'द सरयू' को एक प्रीमियम लाइफ़स्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसमें क्लब हाउस, हॉस्पिटैलिटी स्पेस, लाइफ़स्टाइल सुविधाएँ और 'द लीला' द्वारा मैनेज किया जाने वाला एक हाई-एंड होटल जैसी शानदार सुविधाएँ मौजूद हैं।
"अयोध्या ने मुझे चुना," रणबीर कपूर ने कहा
"मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना, और मैंने बस उस बुलावे का जवाब दिया। अयोध्या हमारे इतिहास और संस्कृति में गहराई से बसा हुआ है। 'द सरयू' में ज़मीन खरीदना मेरे लिए यह पक्का करने का एक ज़रिया बन गया है कि यह जुड़ाव हमेशा मेरे परिवार के साथ बना रहे और मेरी विरासत का एक अहम हिस्सा बन जाए।"






