Eye Care Tips- क्या आंखों की रोशनी कम हो गई हैं, रोशनी बढ़ाने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें
- byJitendra
- 13 Oct, 2025
दोस्तो आज के आधुनिक युग में हम अपना अधिकांश समय तेज रोशनी वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर देखते हुए गुजारते हैं, इसके अलावा प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतें हमारी आँखों को कमजोर बना देती हैं, जो एक परेशानी का सबब है, लिकन क्या आप जानते हैं कि अपने दैनिक आहार में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपकी आँखों की प्राकृतिक रूप से सुरक्षा और मजबूती हो सकती है। आइए जानते हैं इन आहार के बारे में-

गाजर
गाजर आँखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों में से एक है। ये विटामिन A और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ रेटिना को बनाए रखने और रतौंधी को रोकने के लिए ज़रूरी हैं।
पालक
पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आँखों को हानिकारक प्रकाश के संपर्क से बचाते हैं और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं।
खट्टे फल
संतरे, नींबू और अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आँखों की रक्त वाहिकाओं को मज़बूत बनाता है और मोतियाबिंद जैसी उम्र से जुड़ी दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचाता है।

अंडे
अंडे की जर्दी में विटामिन ए, ल्यूटिन और ज़िंक होता है, जो आँखों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है और रेटिना को नुकसान से बचाता है। अपने आहार में उबले अंडे, ऑमलेट या अंडे का सलाद शामिल करें।
बादाम
बादाम विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो आँखों के सूखेपन और थकान को रोकने में मदद करता है। रोज़ाना 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से आँखों की मज़बूती बढ़ती है और उम्र से जुड़ी आँखों की समस्याएँ कम होती हैं।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो आँखों को यूवी और नीली रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाता है। शामिल करें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Jagranhindi]



