Freeze Temperature- मानसून में फ्रीज का टेंपरेचर क्या होना चाहिए, आइए जानें

दोस्तो भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हमें राहत प्रदान करता हैं, लेकिन इस मौसम में नमी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है, जो घर में रखे खाने की ताज़गी पर असर डाल सकती है। मॉनसून के दौरान बिजली के उपकरणों, खासकर रेफ्रिजरेटर पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि गलत तापमान सेटिंग से खाना जल्दी खराब हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस मौसम में फ्रीज का टेंपरेचर क्या होना चाहिए

मॉनसून में रेफ्रिजरेटर का तापमान क्यों ज़रूरी है?

बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी बैक्टीरिया और फफूंदी (मोल्ड) के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाती है।

गलत तापमान पर रखा खाना जल्दी अपनी ताज़गी खो सकता है और उम्मीद से पहले खराब हो सकता है।

रेफ्रिजरेटर का सही तापमान बनाए रखने से खाने की क्वालिटी बनी रहती है और बर्बादी कम होती है।

रेफ्रिजरेटर का सही तापमान

मॉनसून के दौरान रेफ्रिजरेटर का तापमान 2°C से 4°C के बीच रखने की सलाह देते हैं।

यह तापमान रेंज फलों, सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और पके हुए खाने को लंबे समय तक ताज़ा रखने में मदद करती है।

सही कूलिंग से रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टीरिया के पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।

कौन सी सेटिंग इस्तेमाल करें?

अगर मौसम थोड़ा ठंडा है और बहुत ज़्यादा नमी नहीं है, तो रेफ्रिजरेटर को सेटिंग 3 पर रखें।

अगर तापमान बढ़ता है और मौसम गर्म और नमी वाला हो जाता है, तो कूलिंग बढ़ा दें और रेफ्रिजरेटर को 4°C पर सेट करें।

तापमान को बहुत ज़्यादा न रखें, क्योंकि इससे खाना खराब हो सकता है।

मॉनसून में देखभाल के लिए कुछ और टिप्स

रेफ्रिजरेटर का दरवाज़ा जितना हो सके बंद रखें।

नमी को रोकने के लिए खाने को एयरटाइट कंटेनर में रखें।

बदबू और बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए रेफ्रिजरेटर को नियमित रूप से साफ करें।

सही सीलिंग और अच्छी कूलिंग सुनिश्चित करने के लिए दरवाज़े के गैस्केट (रबर सील) की जाँच करें।

रेफ्रिजरेटर का सही तापमान बनाए रखकर और कुछ आसान सावधानियाँ बरतकर, आप बारिश के मौसम में अपने खाने को ताज़ा, सुरक्षित और साफ़-सुथरा रख सकते हैं।