Funny Jokes- पति ने फेसबुक पर कर दी ऐसी पोस्ट, टूट गया........

By Jitendra Jangid- आज के इस दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केवल अच्छा खान पान और जीवनशैली तो जरूरी हैं लेकिन खुश रहना भी बहुत ही जरूरी हैं। हसने से यह हमारे मन को खुश और तनावमुक्त रखता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग चिकित्सक सभी हँसी को हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के तरीके के रूप में सुझाते हैं। आपको खुश रखने के लिए हम यहां कुछ जोक्स बताने जा रहे हैं-

Google

1

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए

उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू

दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो

वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।

कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।

दुकानदार बेहोश

Google

2

पति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया- एक पंछी की तरह मस्त गगन में

पत्नी का कमेंट आया- धरती पर आते ही सब्जी लेकर आना नहीं तो एक भी बाल नहीं बचेगा चमन में।

विज्ञापन

3

पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?

पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...,

जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।

4

एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,

अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला

पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,

उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।

Google

5

शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,

पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने

लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने

लगा..!!

गरीबों की मदद करने लगा

सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की

भक्ति में लग गया..!!

अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे

में सहेली को बता रही थी- कमीना

अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में

लगा हुआ है..!!

6

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

7

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?

पत्नी- गिर गई थी लग गई….

पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?

पत्नी- तकिये पर गिर गई थी

और आंख लग गई थी।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amarujala]