Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा आपकी उम्मीद से ज्यादा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे ट्रिक्स

दोस्तो वो जमाना गया जब लोग खाना पकाने के लिए पारंपरिक लकड़ी वाले चूल्हों का इस्तेमाल करते थे, अब घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है क्योंकि इससे खाना बनाना जल्दी और आसान हो जाता है। कई लोगों को अक्सर लगता है कि उनका गैस सिलेंडर उम्मीद से ज़्यादा जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे महीने के बजट पर असर पड़ता है। लेकिन आप कुछ तरीके अपनाकर गैस की बचत कर सकते हैं- 

1. सही बर्तन चुनें

आप जिस तरह के बर्तन इस्तेमाल करते हैं, उसका गैस की खपत पर बहुत ज़्यादा असर पड़ सकता है। हमेशा सपाट तले वाले बर्तन चुनें। सपाट तले वाले बर्तन बर्नर पर ठीक से बैठते हैं, जिससे गर्मी सीधे ट्रांसफर होती है और खाना अच्छे से पकता है। 

2. मीडियम आंच पर खाना पकाएं

कई लोगों को लगता है कि तेज़ आंच पर खाना बनाने से समय और गैस दोनों बचेंगे। असल में, तेज़ आंच से खाना जल सकता है और ज़्यादा गैस खर्च हो सकती है। रोज़ाना की ज़्यादातर चीज़ें, जैसे सब्ज़ियां, दाल और चावल, मीडियम या धीमी आंच पर अच्छे से पक जाते हैं।