General Knowledge- दुनिया के इन देशों में बसे है सबसे ज्यादा भारतीय, जानिए इनक बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो हाल ही के सालों में भारत में से लोग पलयान हो कर विदेश में जाकर बस रहे हैं फिर चाहे वो बेहतर करियर के अवसरों, उच्च शिक्षा और बेहतर जीवन स्तर की तलाश हों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने से लेकर व्यवसाय चलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने तक, भारतीयों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। आज हम हम इस लेख के माध्यम से आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा भारतीय बसें हुए हैं- 

म्यांमार

लगभग 20 लाख भारतीयों के साथ छठे स्थान पर है। कई बैंकिंग, प्रशासन और व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करते हैं।

सऊदी अरब

यहाँ लगभग 25 लाख भारतीय रहते हैं। अधिकांश तेल और निर्माण क्षेत्र से जुड़े हैं, जो अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कनाडा

कूटनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद, 28 लाख भारतीयों ने कनाडा को अपना घर बना लिया है। यहाँ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भारतीय समुदाय है।

 मलेशिया

यहाँ लगभग 29 लाख भारतीय रहते हैं, जो इसे दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ी भारतीय आबादी बनाता है। कई लोग व्यापार, बागान और सेवाओं में लगे हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

36 लाख लोगों के साथ विदेश में दूसरा सबसे बड़ा भारतीय समुदाय। यूएई की कुल आबादी में एक-तिहाई भारतीय हैं, जो रियल एस्टेट, व्यापार और सेवा जैसे उद्योगों में कार्यरत हैं।

 संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)

भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें 54 लाख भारतीय हैं। व्यापार, आईटी, चिकित्सा और शिक्षा जगत में व्यापक रूप से शामिल।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]