General Tips- क्या कपड़ो पर जिद्दी दाग लग गए हैं, हटाने के लिए ये टिप्स

दोस्तो रोजमर्रा के जीवन में हम सब कपड़ो पर दाग लगने जैसी परेशानी से जूझते हैं, आपके पसंदीदा कपड़ों पर लगा एक छोटा सा दाग पूरा  मूड खराब कर सकता है। कई दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि महंगे डिटर्जेंट और स्टेन रिमूवर भी काम नहीं करते। लेकिन चिंता न करें—आपके किचन में कुछ आसान, नेचुरल तरीके हैं जो जिद्दी दागों को आसानी से हटाने में मदद कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे हटाएं जिद्दी दा

1. नींबू और नमक का नुस्खा

नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाएं और दाग वाली जगह पर धीरे से रगड़ें। यह हल्के रंग के कपड़ों पर खास तौर पर अच्छा काम करता है।

2. बेकिंग सोडा सॉल्यूशन

बेकिंग सोडा को सीधे दाग पर छिड़कें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद, ब्रश से धीरे से रगड़ें और पानी से धो लें। बेकिंग सोडा गंदगी सोखने और जिद्दी निशानों को ढीला करने में मदद करता है।

3. सफेद सिरका ट्रीटमेंट

एक कटोरे में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं और दाग लगे कपड़ों को लगभग 30 मिनट तक भिगोकर रखें। अच्छे नतीजों के लिए हमेशा की तरह धो लें।