सरकारी छुट्टी: बड़ा ऐलान..! दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर, जानें वजह
- bySagar
- 16 Mar, 2025
Public Holiday 2025: पंजाब के छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम खबर है। मार्च महीने में उन्हें दो दिन की सरकारी छुट्टी मिलेगी, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
दरअसल, इस महीने दो सरकारी अवकाश आ रहे हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह दिन रविवार को पड़ रहा है, जो पहले से ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
लगातार दो दिन की छुट्टी (Public Holiday 2025)
इसके अलावा, 31 मार्च को ईद-उल-फितर के त्योहार के चलते सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ईद-उल-फितर सोमवार को है और पहले से ही 30 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह, राज्य में लगातार दो दिन (30 और 31 मार्च) की सरकारी छुट्टी होगी।



