Hair Brush Tips- बालों में गंदा हेयर ब्रश करने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए इनके बारे में

दोस्तो आज अधिकांश युवा बालों के सफेद होने, टूटने और रूखें होने से परेशान हैं, जिसका प्रमुख कारण आपकी जीवनशैली और खान पान हैं, इसके अलावा हमारे द्वारा यूज करने वाली गंदी कंघी और हेयर ब्रश भी हैं, किसी भी अन्य व्यक्तिगत देखभाल की वस्तु की तरह, कंघी और ब्रश को भी नियमित सफाई की ज़रूरत होती है। इन्हें हर 1-2 हफ़्ते में एक बार साफ़ करना चाहिए, और अगर गंदगी या बाल जमा दिखाई दें तो तुरंत साफ़ करना चाहिए। आइए जानते है गंदी कंघी यूज करने के नुकसान- 

स्कैल्प में संक्रमण का ख़तरा

गंदे कंघी या ब्रश का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है, जिससे रूसी, खुजली और जलन हो सकती है।

बालों की चमक कम होना

ब्रश में फंसी गंदगी और तेल आपके बालों को चिपचिपा और बेजान बना देते हैं, जिससे प्राकृतिक चमक चली जाती है और बाल बेजान दिखने लगते हैं।

चिकने और गंदे बाल

गंदे कंघी से तेल और धूल आपके बालों में वापस चली जाती है, जिससे बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं और आपको बार-बार शैम्पू करने की ज़रूरत पड़ती है।

बालों का झड़ना और दुर्गंध

ब्रश पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी आपके स्कैल्प के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकते हैं, जिससे दुर्गंध, जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं और बाल झड़ भी सकते हैं।

अपनी कंघी और ब्रश को साफ़ रखने के सुझाव

अपनी कंघी या ब्रश दूसरों के साथ साझा न करें।

हर बार इस्तेमाल के बाद ब्रश से चिपके हुए बाल हटा दें।

कंघी और ब्रश को हर हफ्ते माइल्ड शैम्पू या लिक्विड सोप और गुनगुने पानी से धोएँ।

दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उन्हें पूरी तरह सुखा लें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]