Health Tips- पहली डिलीवरी के बाद कितने दिनों बात वापस बन सकती हैं एक महिला मॉ, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो दुनिया की किसी भी महिला के लिए मॉ बनना सबसे बड़ा सुख हैं, मॉ बनने के बाद वो अपने आपको को पूर्ण मानती हैं, प्रसव के तुरंत बाद, कई नई माँएँ सोचने लगती हैं - मैं दोबारा कब गर्भवती हो सकती हूँ? आम लोगो के बीच कई मिथक फैलें हुए हैं, लेकिन इसकी सच्चाई हमें पता होनी चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स- 

प्रसव के बाद शरीर की तैयारी

तकनीकी रूप से, एक महिला का शरीर प्रसव के कुछ ही हफ़्तों बाद गर्भधारण के लिए तैयार हो सकता है। यह काफी हद तक प्रसवोत्तर स्वास्थ्य लाभ और ओव्यूलेशन की वापसी पर निर्भर करता है

ओव्यूलेशन और गर्भधारण की संभावनाएँ

प्रसव के बाद पहली माहवारी से पहले भी ओव्यूलेशन हो सकता है। इसका मतलब है कि मासिक धर्म फिर से शुरू होने से पहले गर्भधारण संभव है।

सामान्य प्रसव बनाम सी-सेक्शन

 

चाहे किसी महिला का सामान्य प्रसव हुआ हो या सी-सेक्शन, दोनों ही मामलों में ओव्यूलेशन वापस आ सकता है। इसलिए, दोबारा गर्भधारण की संभावनाएँ समान रहती हैं।

विशेषज्ञ की सलाह

बच्चे के जन्म के तुरंत बाद गर्भधारण संभव है, फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ अगली गर्भावस्था की योजना बनाने से पहले कम से कम 18 महीने इंतज़ार करने की सलाह देते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]