Health Tips- मुलेठी सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए कैसे करना है सेवन

दोस्तो आज के युवा अपने कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी जीवनशैली और खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे में एक स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने आहार में जड़ी-बूटियों का सेवन करते है, इन जड़ी-बूटियों में, मुलेठी एक असरदार नेचुरल इलाज है, जिसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और फ्लेवोनॉयड्स शामिल हैं। आइए जानते हैं मुलेठी सेवन के फायदों के बारे में- 

दिल की सेहत को सपोर्ट करता है

आज की तेज़ रफ़्तार दुनिया में, दिल से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। दिल को हेल्दी बनाए रखने में मुलेठी एक कीमती साथी हो सकती है। मुलेठी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

एनीमिया से लड़ता है

एनीमिया, एक ऐसी बीमारी है जिसमें रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है, जिससे आप कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मुलेठी में आयरन भरपूर होता है, जो खून बनाने के लिए ज़रूरी मिनरल है। 

हड्डियों को मजबूत बनाता है

हड्डियों की सेहत पूरी तरह से सेहतमंद रहने के लिए बहुत ज़रूरी है, खासकर उम्र बढ़ने के साथ। मुलेठी कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए ज़रूरी मिनरल है। 

खांसी और गले की खराश से राहत दिलाता है

मुलेठी में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश, लगातार खांसी और कफ से राहत दिला सकते हैं। इसके आराम देने वाले असर सांस की जकड़न को दूर करने और गले की जलन को कम करने में मदद करते हैं।