Health Tips- सर्दियों में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं
- byJitendra
- 25 Nov, 2025
दोस्तो गर्मियों का मौसम शुरु होते ही सर्दियों का सुनहरा मौसम हमें भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत प्रदान करता है, लेकिन सर्दियों में हमारी जीवनशैली में बदलाव होता हैं, इम्यूनिटी पॉवर कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होन जाती हैं, अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत रखने और बेवजह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए हमें सर्दियों के मौसम मे इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-

1. सौंफ का पानी न पिएं
सौंफ में नैचुरली ठंडक होती है। सर्दियों में सौंफ का पानी पीने से गले में जलन हो सकती है और खांसी शुरू हो सकती है या बिगड़ सकती है।
2. सत्तू न पिएं
सत्तू रिफ्रेशिंग होता है लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में इसे पीने से कफ बढ़ सकता है और खांसी से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
3. केले या दही की स्मूदी न पिएं

ठंडी स्मूदी—खासकर केले या दही से बनी स्मूदी—आपके गले में जलन पैदा कर सकती हैं। सर्दियों में इनसे अक्सर कंजेशन, गले में दर्द और बलगम बनने की समस्या बढ़ जाती है।
4. नारियल पानी न पिएं
नारियल पानी का शरीर पर ठंडा असर भी होता है। सर्दियों में इसे पीने से कभी-कभी साइनस की समस्या हो सकती है या पहले से मौजूद कंजेशन और खराब हो सकता
5. कच्चे सलाद से बचें
खीरा, टमाटर और पत्तागोभी जैसी कच्ची सब्जियों से बने सलाद ठंडे होते हैं। ये सर्दियों में गले में जलन बढ़ा सकते हैं या खांसी और जुकाम के लक्षणों को और खराब कर सकते हैं।






