Health Tips- खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, स्वास्थ्य पर पड़ता हैं गलत प्रभाव
- byJitendra
- 06 Nov, 2025
दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत ही जरूरी हैं, जिससे हमें जरूरी विटामिन्स और पौषक तत्व प्राप्त हो, लेकिन पोष्टिक आहार लेना ही मायने नहीं रखता हैं, बल्कि आप खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद क्या करते हैं, इसका भी प्रभाव शरीर पर पड़ता हैं, आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनको खाना खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

1. लेटने से बचें:
खाने के तुरंत बाद कभी न लेटें। ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन, खर्राटे और यहाँ तक कि स्लीप एपनिया भी हो सकता है।
2. तुरंत व्यायाम न करें:
खाने के तुरंत बाद व्यायाम करने से आपको मिचली आ सकती है, पेट में ऐंठन हो सकती है या उल्टी भी हो सकती है।

3. धूम्रपान न करें:
खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और पेट के अल्सर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह समग्र स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
4. तुरंत पानी न पिएँ:
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचक रस पतले हो सकते हैं, जिससे अपच, एसिडिटी और गैस हो सकती है। भोजन से 30 मिनट पहले या बाद में पानी पीना बेहतर है।
5. न नहाएँ:
भोजन के तुरंत बाद नहाने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है क्योंकि रक्त प्रवाह पेट से शरीर के अन्य भागों में चला जाता है। इससे पेट में दर्द या बेचैनी हो सकती है।



