Health Tips- क्या आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का ऐसे करे सेवन

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के युवा जीवन की भागदौड़ और कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीनवशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से मोटापा बढ़ जाता हैं, कई लोग मोटापे को कम करने के लिए जिम जाते हैं, वॉकिंग करते हैं और अपने आहार पर ध्यान देते हैं, ऐसे में कई लोग वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, जो फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और सबसे ज़रूरी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के ले चीया सीड्स का कैसे करें सेवन

चिया सीड्स के फायदे

हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

फाइबर से भरपूर, जो आपको लंबे समय तक भरा रखता है और ज़्यादा खाने से रोकता है

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्रोत

पाचन में सुधार और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देने में मदद करता है

सही तरीके से लेने पर वज़न घटाने में सहायक

वज़न घटाने के लिए चिया सीड्स कैसे खाएं

चिया लेमन वॉटर

एक गिलास पानी में रात भर 1 चम्मच चिया सीड्स भिगो दें।

सुबह पानी में थोड़ा ताज़ा नींबू का रस निचोड़ें।

इस मिश्रण को रोज़ाना खाली पेट पिएं।

नींबू और चिया का मिश्रण शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और वसा जलाने में मदद करता है।

सेवन के अन्य तरीके

चिया के बीजों को स्मूदी, दही या सलाद में मिलाएँ।

अतिरिक्त पोषण के लिए इन्हें सूप या जूस में मिलाएँ।

एक स्वस्थ नाश्ते के लिए दूध या वनस्पति-आधारित दूध के साथ चिया के बीजों का हलवा बनाएँ।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]